कायमगंज स्थित चीनी मिल से 50 गन्ना किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल को प्रशिक्षण के लिए जनपद शाहजहांपुर स्थित गन्ना शोध परिषद के लिए रवाना किया गया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया।बताया कि इस भृमण का मुख्य उद्देश्य किसानों को गन्ने की नई प्रजातियां और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की बारीकियां से अवगत कराना है।