करौली सामान्य चिकित्सालय परिसर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस और राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजपा नेता युवराज सिंह ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि शिविर का विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर शुभारंभ किया।शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मौजूद रहे।