पांच दिन पूर्व सिलफरा नहर में लापता हुए छात्र का शव आज छठवें दिन बरामद किया गया है। बता दें कि लापता छात्र की तलाश में बिछिया थाना पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की संयुक्त टीम रेस्क्यू में जुटी रही है। बताया जा रहा है कि नहर में गिरने के बाद छात्र का शव सिलपरा स्थित विद्युत संयंत्र केंद्र के साइफल में फंसा हुआ था।