लकड़ी नबीगंज: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बीजेपी सांसद ने किया जनसंपर्क, अयोध्या से आए पूजित अक्षत का किया वितरण
गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के बाद सांसद द्वारा क्षेत्रवासियों के बीच अयोध्या से आए अक्षत का वितरण किया गया। मौके पर विधायक दिवेशकांत सिंह भी मौजूद रहे।