लकड़ी नबीगंज: मदारपुर में भाजपा सांसद ने विधायक के साथ क्षेत्र वासियों से किया जनसंपर्क लोगों का सुना समस्या
लकड़ी नवीगंज प्रखंड अंतर्गत मदारपुर में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विधायक देवेश कांत सिंह ने क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क किया। सांसद ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोगों से अपील भी किया। सांसद द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनकर विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।