सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद में विधायक ने अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर पार्क की साफ-सफाई की
सिकंदराबाद में विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिकंदराबाद नगर के अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान चलाकर पार्क में साफ सफाई कर सभी से अपने आस पास साफ सफाई बनाए रखने की अपील भी की। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।