बिलारी: अब्दुल्ला कॉलोनी में पुलिस ने नकली मोबिल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया
बिलारी थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली मोबिल बनाने का कारोबार हो रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मोबिल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, साथ ही पुलिस ने मौके से 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली मोबिल आयल के 11 ड्रम, 1623 भरे डिब्बे, व मोबिल बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।