सिकंदराराऊ: सिकतरा में घर में मृत मिली बुजुर्ग महिला, ग्रामीणों ने लूटपाट के बाद हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी
सिकतरा में एक बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी पत्नी केंद्रपाल अपने घर में अकेली रहती थी। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो पड़ोसी अंदर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला घर में मृत पड़ी हुई थी घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था, गले व शरीर पर चोट के निशान थे। हसायन कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए जिनके द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।