अमरोहा: अमरोहा देहात में नशे में धुत गैंगस्टर ने विवाद के दौरान पत्नी की काटी चोटी, तीन तलाक देकर रिश्ता किया खत्म
Amroha, Amroha | May 7, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता का आरोप है कि उसका पति कमाल अपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ गोकशी के मुकदमों के अलावा गैंगस्टर का मामला भी विचाराधीन है। तीन मई की रात वह स्मैक का नशा करके घर आया था, उसके साथ में कई युवक भी थे। विवाहिता ने जब इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट की और कैंची से उसकी चोटी काट दी।