मथुरा: माल गोदाम रोड से कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश
मथुरा की शहर कोतवाली की बाग बहादुर पुलिस टीम ने मंगलवार रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम रोड से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से जामा तलाशी में 315 बोर का 1 तमंचा, 1 कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त भारत उर्फ कलुआ निवासी तरौली छाता, महावीर पुत्र शैतान सिंह निवासी आरके पुरम कॉलोनी मथुरा बताए। पुलिस ने बुधवार को दोनों का चालान कर दिया।