कृषि विभाग में काम करने वाले शख्स की बाइक जगन्नाथपुरम से हुई चोरी, सक्ती थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ हुआ जुर्म दर्ज
Sakti, Sakti | Jan 28, 2024 निशांत यादव ने सक्ती थानें में रिपोर्ट दर्ज कराया है की वह सक्ती के जगन्नाथपुरम में किराए की मकान मकान में रहता है। वह अपनी बाइक को किराए के मकान के बाहर खड़ी करके शिवरीनारायण गया हुआ था। वापस आने पर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है।