मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार होने के चलते बाइक फिसल गई गई एक बाइक सवार हुआ घायल
मझोला थाना क्षेत्र में अचानक तेज रफ़्तार होने के चलते बाइक फिसल गई ,बाइक चालक आकाश बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल आकाश को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी में पुलिस के द्वारा बताया घायल आकाश होली खेल कर वापस अपने घर आ रहा था। घायल आकाश के परिजनों को भी पुलिस ने आकाश के साथ हुई घटना की जानकारी दे दी है।