भोजपुर के आरा निवासी मोनी चौधरी ने एक जनवरी 2026 की सुबह 7:40 बजे अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को सफलतापूर्वक फतह कर जिले और बिहार का नाम रौशन किया है।बता दें कि आरा की रहने वाली मोनी पेशे से बैंकर हैं और वर्तमान में बिहार ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप रूप से करवां गांव निवासी मोनी चौधरी आरा के कतीरा मोहल्ले की है।