दमोह संत शिरोमणि रविदास जयंती के आयोजन को लेकर रविवार को भीमराव अंबेडकर भवन में समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 फरवरी को जयंती भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई जाएगी। शोभायात्रा में संत रविदास के जीवन व विचारों को दर्शाती झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा का समापन अंबेडकर चौक पर होगा। समिति ने नागरिकों से आयोजन में सहभागिता की अपील की।