अमरोहा: इजरायल-ईरान के बीच चल रहे महायुद्ध में अमरोहा निवासी सैकड़ों लोग ईरान में फंसे, परिजनों की चिंता बढ़ी
Amroha, Amroha | Jun 19, 2025 इजरायल ईरान के बीच चल रहे महायुद्ध में अमरोहा शहर निवासी सैकड़ों लोग ईरान में फंसे गए हैं। इनमें ज्यारत करने वाले, दीनी तालीम और मेडिकल कोर्स करने वाले शामिल हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने के बाद इन सभी के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे में परिजन अपनों से लगातार फोन कर जानकारी ले रहे हैं। इसके साथ ही सकुशल वापसी के लिए दुआएं भी कर रहे हैं।