अमरोहा: अमरोहा में पति ने पत्नी को घर में बंद कर 2 दिन तक बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | May 26, 2025 अमरोहा में एक बार फिर पति का पत्नी पर कहर देखने को मिला है। बेदर्द पति ने पत्नी को बेरहमी से पिटा। अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडा इम्मा निवासी हुस्सनेआरा पत्नी साजिद को उसके पति ने 23 म ई की रात को जान से मारने की नीयत से घर में बंद कर पिटा, उसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को घर के कमरे में बंद कर दिया और उसे 2 दिन तक बंधक बना कर रखा।