हरदा: डगावानीमा रोड पर भीषण हादसा, बाइक पुलिया से टकराने से 21 वर्षीय युवक की मौत
Harda, Harda | Mar 8, 2026 हरदा के डगावानीमा रोड पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आज 8 मार्च 11 : 30 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरनी निवासी अभिषेक पूर्णकार अपने साथी नमन चाकड़दे के साथ हरदा आए थे।