तानसेन: पत्नी से छेड़छाड़ से दुखी पति ने लगाई थी आग, हजीरा पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया
Tansen, Gwalior | Jul 26, 2025 पत्नी से छेड़छाड़ से दुखी होकर पति ने लगाई थी आग जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर किया मामला दर्ज ग्वालियर में पत्नी से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने से दुखी होकर पति ने हजीरा थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। पुलिस ने जांच के बाद आकाश के बहनोई और बहन और बहनोई के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अभी मामले की आगे की जांच में जुट गई है