बांदा: बुंदेलखंड वासियों के लिए PM नरेंद्र मोदी की सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर स्वागत कार्यक्रम
Banda, Banda | Nov 8, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड वासियों को बड़ी सौगात दी है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। वही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बांदा रेलवे स्टेशन पर स्वागत कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें हैं।