इटावा: मानिकपुर मोड़ के पास अग्रेंजी शराब लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस और आबकारी टीम जांच पड़ताल में जुटी है
Etawah, Etawah | Aug 23, 2024 इकदिल इलाके के मानिकपुर मोड़ के पास अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पलट गया। कानपुर देहात से आगरा अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा ट्रक ड्राइवर को नींद आने की वजह से अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे स्थित गड्ढे में जाकर पलट गया, घटना की जानकारी मिलते ही थाना इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची वहीं आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।