कानपुर: सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण तीन वाहन आपस में टकराए
कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाईवे-19 पर रविवार सुबह 5 बजे कोहरे के कारण एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। फूड कोर्ट के सामने हुए इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर डंपर के पीछे जा घुसी। सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।