सहारनपुर: गोगा म्हाड़ी मंदिर पर मानसरोवर में पैर फिसलकर गिरने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहारनपुर के जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मंदिर परिसर स्थित मानसरोवर में एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। जन्माष्टमी के मौके पर यहां मेला चल रहा था। श्रद्धालु दशमी का प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए मानसरोवर का गेट बंद किया गया था। इसी दौरान लेबर कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर गौतम दीवार फांदकर अंदर पहुंच गया।