मोहनिया: व्यवहार न्यायालय के एक आरोपी को कुदरा पुलिस ने वार्ड नंबर 14 से किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Sep 12, 2024 कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने थाने में दर्ज कांड में फरार चल रहे व्यवहार न्यायालय के एक आरोपी को कुदरा शहर के वार्ड नंबर 14 से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभ्युक्त का मेडिकल जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र पासवान बताया जा रहा है।