आरा: आरा में कुख्यात बेलाल मियां ने धागा-बटन कारोबारी की दिनदहाड़े हथियार के बल पर की अपहरण करने की कोशिश
Arrah, Bhojpur | Dec 3, 2024 बिहार के भोजपुर जिले में दिनदहाड़े अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। जहां हथियार के बल पर धागा बटन कारोबारी को हथियारबंद अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े अपहरण करने की कोशिश की गई। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। वीडियो में दो अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े धागा बटन कारोबारी को किडनैप किया जा रहा है। इस घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी।