नौतनवा: बरगदवां SSB रोड के पास से नशीली दवाओं के खेप के साथ दो गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा से सटे बरगदवां के SSB रोड के पास से दो अभियुक्तों के पास से नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित युवक बाइक से नेपाल की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों को रोककर तलाशी लिया तो नशीली दवाएं व इंजेक्शन बरामद हुए इसके बाद बरगदवां पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुएNDPSएक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।