चूरू: बूंटीया की रोही में मिले पैंथर के पगमार्क का वन विभाग की टीम ने 15 किलोमीटर किया पीछा, अब तारानगर में आहट
Churu, Churu | Jan 6, 2026 चूरू जिले में एक बार फिर पैंथर का मूवमेंट हुआ है। चूरू शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव बूंटीया की रोही में पैंथर के पगमार्क मिलने के बाद अब तारानगर में इसका मूवमेंट बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव बूंटीया पहुंची और पगमार्क का निरीक्षण किया। जांच के बाद विभाग ने इस क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट की पुष्टि की है।