प्रयागराज: राष्ट्रीय राजमार्ग से हटा जाम, यातायात सामान्य हुआ, गाड़ियों का आवागमन चालू
प्रयागराज के महाकुंभ में बीते तीन से चार दिनों से लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं,ऐसे में प्रयागराज को जोड़ने वाले विभिन्न राजमार्गों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली है,जबकि आज मंगलवार का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखा जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य हुआ है।