आगरा: दयालबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 4 से 5 घायल
Agra, Agra | Jan 13, 2026 आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग इलाके में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।