बवानी खेड़ा: भिवानी के गांव गुजरानी में मनाया जिजाऊ जन्मोत्सव एवं शौर्य दिवस
धनुषधारी धाणक वीर मराठा ट्रस्ट एवं मराठा शौर्य स्मारक कल्याण समिति ने मिलकर गांव गुजरानी में माता जिजाऊ जन्मोत्सव एव शौर्य शहिद दिवस मनाया। यह जानकारी देते हुए विनोद सिहाणे मराठा ने बताया कि हरियाणा के पानीपत में तीसरी लड़ाई मुगलो के विरुद्ध लड़ी गई थी । इसमें हजारों 96 कुली मराठा धनुर्धर धनुषधारी गुरिल्ला युद्ध के नायक और अगली पंक्ति के वीर सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा करते शहीद हो गए थे ।