लखीमपुर: लखीमपुर खीरी में एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार, ओटीपी समस्या से उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदारों के दावे सवालों के घेरे में
लखीमपुर खीरी जिले में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस को लेकर किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी समस्या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जनरेट न होना बन गई है, जिससे गैस सिलेंडर की डिलीवरी में बाधा आ रही है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।