टोंक: दाखिया बांध की नहर पर धरना प्रदर्शन जारी, आक्रोशित किसानों ने जिला कलेक्टर का फूंका पुतला
दाखिया बांध की नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को चौथे दिन भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी।किसान महापंचायत लोकसभा प्रभारी भरतराज ने बताया कि इस मौके किसान महापंचायत प्रदेश मंत्री रतन खोखर, युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, जिलाध्यक्ष गोपीलाल जाट,जिला महामंत्री हरिशंकर धाकड़,पीपलू अध्यक्ष दुलाराम प्रजापत संहित किसान मौजूद रहे।