गिर्वा: उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत स्पेशल ट्रेन हुई रवाना, जय श्रीराम के नारे से गूंजी ट्रेन।
Girwa, Udaipur | Feb 29, 2024 ट्रेन में भगवान जय श्री राम के नारे यह प्रतीत करते है कि भक्त अपने भगवान से मिलने के लिए कितने इच्छुक हैं। यह नजारा था गुरूवार को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन का। इस ट्रेन में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।