14 दिसंबर को नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली जिले के सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।इसी धरने में शामिल होने जा रहे ऊँचाहार क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक अजयपाल सिंह ने शनिवार बस से रवाना किया।इस दौरान पूर्व विधायक ने उनके खाने पीने व रहने की व्यवस्था की।