ग्वालियर गिर्द: शिवपुरी में मिली एक युवक की लाश का मामला ,ग्वालियर पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
शिवपुरी के सतनबाड़ा में बोरी में बंद मिली युवक की लाश मामले का ग्वालियर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सगे ताऊ और चचेरे भाई भाई समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह जमीनी विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले का एक आरोपी फरार है, पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।