बीना: प्रताप वार्ड राय नगर कॉलोनी में कीचड़ से परेशान लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर SDM को दिया ज्ञापन
Bina, Sagar | Jun 28, 2025 नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत प्रताप वार्ड राय नगर कॉलोनी में बारिश के मौसम में कीचड़ से परेशान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और शनिवार करीब 2:00 बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि राय नगर कॉलोनी में नल जल योजना अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने की वजह से खुदाई कर दी गई जिसकी वजह से कीचड़ हो रही है।