बलरामपुर: ललिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर कस्बा में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हुई दर्दनाक मौत
ललिया क्षेत्र के सिंहपुर कस्बा में मंगलवार 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय अतुल पाण्डेय की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब उनकी अपाची मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और खंभा टूटकर गिर गया। मृतक अतुल पाण्डेय, शिवपुरा की ओर से ललिया की तरफ जा रहे थे तभी घटना घटित हुई।