शिवपुरी जिले के थाना रन्नौद पुलिस ने अपराध क्रमांक 206/25 के अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 दिसंबर 2025 को रन्नौद थाना क्षेत्र के निवासी फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।