अमरोहा: भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के सामने पंजाब-हरियाणा के किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे
Amroha, Amroha | Feb 21, 2024 प्रदेश सचिव दानवीर सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी के ऑफिस के सामने धरने पर बैठे। दानवीर सिंह का कहना है कि पंजाब-हरियाणा के किसान सरकार से किसानों के हित की मांग कर रहे हैं। किसान कई दिन से दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। हमारा संगठन पंजाब-हरियाणा के किसानों के साथ है।