बरही थाना क्षेत्र के करियादपुर स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा के पास झपट्टा मारी की घटना सामने आई है।बैंक से ₹50000 निकाल कर घर लौट रही एक 50 वर्षीय महिला का थैला अज्ञात बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गया।पीड़ित महिला धनवार गांव की रहने वाली है जो बताया कि मेरा 50000 का झपट्टा मार लिया गया है जिसके बाद आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे थाना में आवेदन दिया हूं।