अनूपशहर के भारद्वाज कॉलोनी स्थित शनिधाम मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता संगठन और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाना था इसमें हजारों की संख्या में समाज के लोग माताएं और बहने उपस्थित रहे। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र मुख्य अतिथि राहुल कृष्ण महाराज ने किया।