हुज़ूर: भोपाल में बैंक हड़ताल से 400 से ज्यादा शाखाओं में कामकाज ठप, सड़कों पर 5000 बैंक कर्मचारी
Huzur, Bhopal | Jul 9, 2025 भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में बुधवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का असर देखने को मिला। राजधानी में 400 से ज्यादा बैंक शाखाओं में कामकाज ठप हैं । करीब 5 हजार बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल पर हैं। एमपी नगर स्थित आईपीसी डाक भवन के पास पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन और सभा आयोजित की गई|