औरैया: पाता रोड पर लघुशंका के लिए रुके गैस वितरण सेल्समैन से बाइक सवार ले भागे रूपयों से भरा बैग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
नगर के पाता रोड पर गैस वितरण कर रहे कर्मचारियों का बाइक सवार युवक रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गये। सूचना पर आई पुलिस सीसीटीवी कैमरा चौक करने में लगी हुई है। शनिवार की दोहर लगभग तीन बजे नगर में स्थित श्रीहरी दास जी इण्डेन गैस एजेंसी के कर्मचारी विजय उपाध्याय पाता रोड पर गैस वितरण कर रहे थे। गैस वितरण करते समय उसको पेशाब करने के लिए गया। वहीं पीछे बैग टांग दिया