शहर के मेला मैदान में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। झंडे के पास जमीन पर दुकान लगाकर बैठी एक महिला के ऊपर एक वैगनआर कार चढ़ गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल डीग पहुंचाया।