अमरोहा: जोया मे नाली बनाने को लेकर महिलाओं में मारपीट पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Apr 3, 2024 जोया में नाली बनाने को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया। देखते ही देखते महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने जोया चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस भी पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है की जांच कर जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।