उज्जैन शहर: बेगमबाग़ में 16 अवैध बिल्डिंगों पर चला बुलडोजर, मकान किए गए ध्वस्त
महाकालेश्वर मंदिर के समीप बेगमबाग क्षेत्र में मंगलवार को फिर बुलडोजर चला। यूडीए की टीम ने यहां 16 अवैध इमारतों को पोकलेन मशीनों से जमींदोज कर दिया। इससे पहले भी 42 निर्माण हटाए जा चुके हैं। इस कार्रवाई के बाद महाकाल लोक और नीलकंठ द्वार जाने वाला मुख्य मार्ग काफी हद तक साफ हो गया है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।