सिरोंज: कर्ज से परेशान होकर हाजीपुर निवासी युवक ने की आत्महत्या, आम के पेड़ पर लटका मिला शव
Sironj, Vidisha | Jun 25, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के हाजीपुर इलाके में रहने वाले 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हाजीपुर मं रहने वाले सुरेश विश्वकर्मा का लड़का नरेन्द्र सुबह घूमने के लिए गया था।जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता होने लगी।इसी दौरान जानकारी मिली कि बासौदा रोड पर जवाहरी नदी के समीप आम के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ हे।