इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाले में मिले अज्ञात की हुई शिनाख्त,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Etawah, Etawah | Feb 9, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के SSP आवास के समीप बनी पुरानी दीवानी के पास कल अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में को नाले में पड़ा मिला था। आज थाने पहुँचे म्रतक के परिजनों व ग्राम प्रधान ने उनकी शिनाख्त रनवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह यादव निवासी गंगौरा भरथना के रूप में की। थाना पुलिस आज शुक्रवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।