करनैलगंज: घाघरा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर घटा, कटान का खतरा बढ़ा
घाघरा नदी का जलस्तर रविवार शाम 8 बजे खतरे के निशान से 5 सेंमी ऊपर दर्ज किया गया। तरबगंज, करनैलगंज तहसील के 11 गांव में बाढ से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। पिछले 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर 19 सेंटीमीटर घटा है। जिससे अब कटान का खतरा बढ़ गया है। वहीं प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 81 नावें लगाई है।और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहा है।