तालबेहट: पुलवारा में खेत पर गेहूं की थ्रेसर करते समय किशोरी का दुपट्टा पट्टे में फंसने से गंभीर रूप से घायल, अस्पताल पहुंचाया गया
बार थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव में खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग करते समय पट्टे में दुपट्टा फंसने से 10 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, उक्त मामले में डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया हालत गंभीर होने पर जिला रेफर कर दिया गया है।