बड़हरिया: सदरपुर गांव निवासी सूरज कुमार 456 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रोशन
Barharia, Siwan | Mar 31, 2024 बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का पुत्र सूरज कुमार 10वीं कक्षा में 456 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बना है। बताते चले कि सूरज कुमार बड़हरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सदरपुर का छात्र है। वहीं माँ सरिता देवी, पिता सत्येंद्र सिंह, चाचा प्रवीण कुमार, दादा किशोर सिंह ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।